भोपालमध्य प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए संभागायुक्त, आईजी

- पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल, यश भारत। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा और भोपाल ग्रामीण क्षेत्र की आईजी रुचि वर्धन सिंह ने पौधे लगाकर लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।
संभागायुक्त ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। वहीं आईजी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसपी अमित तोलानी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button