मटर का नहीं हुआ भुगतान : किसानों ने की कार्यवाही की मांग

गोटेगांव ।विकासखंड गोटेगांव के दर्जनों किसानों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के नाम थाना गोटेगांव पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेखित कर बताया की हरी मटर का भुगतान न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि व्यापारियों ने जनवरी माह में हरी मटर खरीदी थी, लेकिन महीनों बाद भी भुगतान नहीं किया। साथ ही फर्जी बैंक चेक देकर धोखाधड़ी की गई। ज्ञापन देने वालों में दीपेन्द्र पटेल संदीप पटेल मलखान झारिया नीरज पटेल पंकज पटेल योगेश बरूआ रविशंकर झारिया बल्लू पटेल आसू पाठक मयंक पटेल चन्द्रिका तिवारी पंकज दुबे विश्वनाथ पटेल रामसेवक पटेल जोगेन्द्रसिंह महेश झारिया सहित मुडिया कंजई, कूसीवाडा, सालीवाडा के अन्य किसान शामिल हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि संदीप पटेल गोपाल एण्ड कंपनी गोपाल पटेल अमित पटेल धनंजय मिश्रा उर्फ मनोज ऋषिराज पटेल और मलखानसिंह पटेल ने जनवरी माह में उनसे हरी मटर की खरीदी की थी। व्यापारियों ने उस समय नकद भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मनोज उर्फ धनंजय मिश्रा द्वारा दिए गए बैंक चेक बाउंस हो गए। आवेदक किसानों का कहना है कि अनावेदकों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी बैंक चेक देकर भुगतान टाला और अब सम्पूर्ण कृषकों के साथ भारी धोखा किया है। कई किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं और भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। किसानों ने पुलिस से मांग की है कि सभी अनावेदकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों का बकाया भुगतान तत्काल दिलाया जाए। वही किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।







