भोपालमध्य प्रदेश

बीजेपी विधायक के बंद कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप, नकदी और एटीएम चोरी

बीजेपी विधायक के बंद कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप, नकदी और एटीएम चोरी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड और पेन ड्राइव पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए लैपटॉप में विधानसभा सत्र और क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण व गोपनीय दस्तावेज मौजूद थे। घटना की शिकायत के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में विधायक के सचिव रामानंद तिवारी ने बताया कि वे विधायक प्रदीप पटेल के साथ 7 जून को भोपाल आए थे और यहां रेस्ट हाउस के खंड-3 स्थित कमरा नंबर 74 में ठहरे हुए थे। 8 जून की सुबह करीब 11 बजे सचिव रामानंद तिवारी कमरे का दरवाजा ठीक से बंद कर नाश्ता करने गए थे। इसके बाद वे विधायक प्रदीप पटेल से मिलने कमरा नंबर 39 में चले गए, जहां विधायक अपने क्षेत्र से आए आम लोगों के साथ चर्चा कर रहे थे।
करीब एक घंटे बाद जब सचिव वापस अपने कमरे में लौटे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा सचिव का लैपटॉप, पेन ड्राइव, कुछ नकदी और एटीएम कार्ड गायब थे।
दिनदहाड़े हुई इस हाई-प्रोफाइल चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक, रेस्ट हाउस और उसके आसपास के परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिनके आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button