दिन भर में हुई 3 इंच बारिश से तरबतर हुआ शहर

जबलपुर यश भारत। शुक्रवार 4 जुलाई को जबलपुर में सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 के बीच हुई करीब 3 इंच बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया और रुक रुक कर हो रहा बारिश काटने से लो उसके बाद भी जारी था। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक तेज बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है और रात में भी तेज बारिश हो सकती है। इस मानसूनी सत्र में अब तक दिन भर में हुई बारिश का यह पहला बड़ा आंकड़ा है। शुक्रवार के मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी ने बताया कि 4 जून को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तक कल वर्षा 237.8 मिलीमीटर थी और 8:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बारिश का यह आंकड़ा 71 मिली मीटर और बढ़ गया। आने वाली 24 घंटे में भी तेज बारिश की संभावना बरकरार हैं।
नर्मदा सहित सहायक नदियों का जलस्तर भी बढा
जबलपुर एवं आसपास के जिलों में हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी के साथ ही आपकी सहायक नदियों हिरण गौर और पर्यटक के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो गई है। बरगी बांध के ऊपरी हिस्से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है।







