गैंगरेप और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान के पुश्तैनी मकान पर चलेगा बुलडोजर

मध्य प्रदेश के शहर के अन्नपूर्णा इलाके में स्थित ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी की आड़ में कोच मोहसिन खान और उसके साथियों ने कई लड़कियों के साथ ज्यादती की. अब गैंगरेप और छेड़छाड़ के आरोपी मोहिसन पर बड़ा एक्शन होने वाला है. आरोपी मोहसिन खान के पुश्तैनी मकान बुलडोजर चलेगी. महू के प्रजापति नगर स्थित मोहसिन खान के घर के दरवाजे पर नगर परिषद ने बकायदा एक नोटिस लगा दिया है. इसमें 48 घंटे में घर के पूरे दस्तावेज पेश करने की बात कही गई है. मालूम हो कि शासकीय नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी. अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है. बता दें कि शूटिंग एकेडमी मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है. आरोपी मोहसिन पर 5 एफआईआर पुलिस ने दर्ज किया है. सोमवार को अन्नपूर्णा थाने में एक और पीड़िता ने केस दर्ज कराया है. मोहिसन के भाई इमरान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.







