कटनी

48 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की कई घटनाएं, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

आटा मिल, नर्सरी, वेयरहाउस, विद्युत खंभे सहित कई स्थानों पर लगी आग, समय पर पहुंची दमकल टीमों ने किया नियंत्रण

48 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की कई घटनाएं, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

आटा मिल, नर्सरी, वेयरहाउस, विद्युत खंभे सहित कई स्थानों पर लगी आग, समय पर पहुंची दमकल टीमों ने किया नियंत्रणScreenshot 20260523 143536 Gallery

Screenshot 20260523 143248 WhatsApp Screenshot 20260523 143502 Gallery

कटनी, यशभारत
पिछले 48 घंटों के दौरान कटनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगजनी की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आटा मिल, नर्सरी, वेयरहाउस, खेत-खलिहान और विद्युत खंभों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीमों ने अधिकांश मामलों में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटनाओं को टाल दिया गया।
सूचना अनुसार थाना माधव नगर अंतर्गत ग्राम धपई स्थित आटा मिल के पास खलिहल में आग लगने की घटना सामने आई। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया आग आटा मिल की तरफ बढ़ने के बाद फ़ायर अमले को सूचित किया गया मौके पर पहुँची टीम ने आग पर काबू पाया। इसी तरह निवार चौकी अंतर्गत शाहपुर बिछुआ में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। इसी दिन NKJ थाना अंतर्गत सरसवाही नर्सरी, बिलगवा गांव, दुगाड़ी नाला के पास MPEB कार्यालय क्षेत्र और बस स्टैंड ऑडिटोरियम के पास विद्युत खंभे में आग लगने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। सभी मामलों में दमकल दल ने तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया।

आज सुबह निवार चौकी क्षेत्र स्थित वेयरहाउस के पास तथा बिलहरी क्षेत्र में बड़ी पुलिया के पास आग लगने की सूचना मिली, जहां फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार सभी घटनाओं में समय पर सूचना मिलने के कारण बड़ी जनहानि या व्यापक नुकसान से स्थिति को बचा लिया गया। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा आग से सुरक्षा के लिए निगरानी और जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button