इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पद्मश्री एसपी बालासुब्रमण्यम के जन्मदिवस पर गूंजे तराने, तेरी मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अंजाना..

भोपाल, यशभारत। 4 जून 2025 को महान गायक पद्मश्री एसपी बालासुब्रमण्यम के जन्मदिवस का अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम में वॉइस् ऑफ भोपाल के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। दर्शकों से खचाखच भरे हाल में तेरे मेरे बीच में कैसा है श्े बंधन अंजाना… सुन बीलिया शुक्रिया मेहरबानी.. दीदी तेरा देवर दीवाना….. पहला पहला प्यार है… मेरे रंग में रंगने वाली…. तुमसे मिलने की तमन्ना है.. आते जाते हंसते गाते.. आके तेरी बाहों में.. कार्यक्रम का टाइटल सॉन्ग दीवानी दीवानी दीवाना तेरा हो गया… जैसे सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय व्यास, निवेदिता व्यास, दत्तात्रेय जुगादे और यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला उपस्थित थे। इस अवसर पर शेखर श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, विवेक पराँजापे, रिचा निगम, अनुराग श्रीवास्तव, जितेद्र शर्मा, पूरन प्रजापति, प्रमोद शर्मा, जया गावडे, विजय कुमार गढ़वे, अजय श्रीवास्तव, डॉ ज्ञान रावतानी, डॉ राणा, संजय यादव, मीता श्रीवास्तव, योगिता पवार, क्रीती पंडा,वंदना रुंधे, ज्योति माले,ममता तिवारी, कमलकांत भौमिक, बंटी, मनराज सिंह, राकेश लहरिया, संजीव श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी,शक्ति सिंह, राघवेंद्र बक्शी, उपेन्द प्रभाकर जुगादे आदि कलाकारों द्वारा चाइना टेरेस मंदाकिनी कोलार रोड भोपाल में मनमोहक गीतों से सबको झूमने विवश कर दिया। फोटो
फंदा टाल नाके के समीप हाइवे पर गिरा बिजली का खंभा, लगा लंबा जाम दो घंटे तक फंसे रहे वाहन
भोपाल, यशभारत। खजूरी सड़क इलाके में गुरुवार सुबह भोपाल-इंदौर हाईवे पर फंदा टोल प्लाजा के पास एक बिजली का खंभा गिर जाने से हाईवे पर दोनों ओर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। यह खंभा सुबह गिरा है। इसकी वजह से वहां से निकलने वाले वाहनों में शामिल यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाडिय़ों समेत सैकड़ों वाहनों के पहिए थामे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक एक बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रैफिक डायवर्ट करने की कोशिश की, लेकिन पोल (खंभा) बीच रास्ते में पड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई। फंदा टोल प्लाजा पर फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने बताया कि वे ऑफिस, स्कूल और अस्पताल जैसे जरूरी कामों से जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसकर सभी योजनाएं बिगड़ गईं। पुलिस और प्रशासन की मदद से करीब साढ़े नौ बजे के आसापास खंभे को हटाकर यातयात सुचारु रुप से चालू कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब सामान्य हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button