यश भारत ब्रेकिंग – ट्विशा शर्मा केस : समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में किया सरेंडर

जबलपुर,यशभारत। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। खास बात यह रही कि समर्थ ने भोपाल की बजाय जबलपुर कोर्ट में सरेंडर किया। जानकारी के मुताबिक, समर्थ सिंह की ओर से अदालत में अंतिम संस्कार में शामिल होने का हवाला दिया गया। इससे पहले समर्थ ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी।
गौरतलब है कि मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ट्विशा के परिजनों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं हाईकोर्ट ने मामले में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए हैं।
इधर, पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। समर्थ सिंह के सरेंडर के बाद अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।







