भोपालमध्य प्रदेश
सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी की चोरी

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी की चोरी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके के झूलेलाल नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सचिन बत्रा अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी, जिसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नगद राशि गायब थी।
पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।







