भोपालमध्य प्रदेश

दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम, हंसते-खेलते उजड़ गया परिवार का चिराग

दूसरी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम, हंसते-खेलते उजड़ गया परिवार का चिराग

भोपाल,यशभारत। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र गोरव नगर मल्टी में अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

खेलते-खेलते अचानक बिगड़ा संतुलन
पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान डेढ़ वर्षीय मोक्ष चढार के रूप में हुई है, जो धनीराम चढार का बेटा था। रोज की तरह मासूम मोक्ष घर की दूसरी मंजिल पर अपनी ही धुन में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ऊंचाई से नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा – अब मोक्ष नहीं रहा
मासूम के नीचे गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन खून से लथपथ बच्चे को लेकर तुरंत नजदीकी जेके अस्पताल भागे। परिजनों को उम्मीद थी कि शायद उनका लाडला बच जाएगा, लेकिन डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की बात सुनते ही माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button