भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस कमिश्नर ने जनसंवाद में सुनीं जनता की समस्याएं, वाहन चोरी की वारदातों पर जताई नाराजगी

पुलिस कमिश्नर ने जनसंवाद में सुनीं जनता की समस्याएं, वाहन चोरी की वारदातों पर जताई नाराजगी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम छावनी शाहपुरा में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। संवाद के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और निवासियों ने कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा को लेकर सीधे अपनी बात रखी।

जनसंवाद में स्थानीय नागरिकों ने पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया कि गत वर्ष कॉलोनी से करीब 7-8 मोटरसाइकिलें चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। निवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक चोरी गए इन वाहनों की बरामदगी नहीं हो सकी है और न ही दर्ज प्रकरणों की कोई अद्यतन जानकारी जनता को मिल पा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मौके पर ही नाराजगी जताई। उन्होंने थाना पुलिस और संबंधित अधिकारियों को चोरी गए वाहनों की त्वरित बरामदगी करने तथा लंबित मामलों में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। सीपी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि ऐसी वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button