मध्य प्रदेशराज्य

फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ा खुलासा, हीरा सिंह कौशल पुलिस अभिरक्षा में

दमोह । दमोह में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बहुचर्चित फर्जी डॉक्टर मामले में आरोपी हीरा सिंह कौशल को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। आरोपी पर कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप है।

 

 

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 479/26 के तहत धारा 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी हीरा सिंह कौशल पिता रामप्रकाश कौशल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बी-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहेफिजा भोपाल को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं।

पूछताछ के दौरान आरोपी से कई संदिग्ध व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और संभावित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button