एम्स में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

एम्स में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) में सीनियर रेजिडेंट पद पर पदस्थ डॉक्टरों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे जमकर हंगामा मचाया।
मिली जानकारी के अनुसार एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने एक कार की छत पर शराब की बोतल रखकर तीन डॉक्टर शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्त करते हुए टीम जब मौके पर पहुंची और खुले में शराब पीने को लेकर पूछना चाहा तो नशे में धुत डॉक्टरों ने बदतमीजी पर उतारू हो गए। एक डॉक्टर अपने साथी को संभालने कीकोशिश कर रहा था, लेकिन नशे में धुत डॉक्टर ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि मैं भोपाल के दस पुलिस अधिकारियों कोजानता हूं, तुम कौन हो। डॉक्टर ने धमकी देते हुए कहा कि मैं यहां करीब 9-10 साल से पदस्थ हूं। डॉक्टरों का नशे की हालत में पुलिसकर्मी से विवाद करते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शराब की बोतल के साथ कार में स्नैक्स भी इधर-उधार पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।







