फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, शाहनगर थाना क्षेत्र के खरमोरा गांव का मामला

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेसाई के खरमोरा गांव में रविवार की सुबह 11 बजे एक 25 वर्षीय युवक ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद सिंह पिता राजेंद्र सिंहए 25 वर्ष निवासी खरमोरा बीती रात करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी। परिजन एवं ग्रामीण युवक को गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजते रहे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे गांव के समीप खेत में छूले के पेड़ पर युवक का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर थाना सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी और पुलिस बल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहनगर शव विच्छेदन गृह भेजा गयाए जहां डॉक्टर आशीष तिवारी द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







