कटनी

चाकूबाजी के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, कुठला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी, यशभारत। इन्द्रानगर में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को कुठला पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सरला नगर निवासी उत्तम लौहार ने कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी विपिन पाण्डेय और सन्नी लोहार के साथ बाइक से जा रहा था। देर रात करीब 12120 बजे इन्द्रानगर गली नंबर 3 के पास कुछ कुत्ते उनके पीछे दौड़े। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से कुत्तों को संभालने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली गलौज और मारपीट की गई तथा एक युवक ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर चाकू फरियादी के पीठ हिस्से में लगा। आरोपियों ने धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी एवं पारंपरिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर 28 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गली नंबर 3 तथा रवि सिंह ठाकुर 32 वर्ष निवासी शंकर टाकीज क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना करना स्वीकार कियाए जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर के खिलाफ थाना कुठला में पहले से मारपीट का मामला दर्ज है, जबकि रवि सिंह ठाकुर पर अवैध शराब बिक्री के दो प्रकरण दर्ज हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button