मध्य प्रदेशराज्य

घर के बाहर मिला कमर्शियल बम, हड़कंप ….पुलिस-बम निरोधक दस्ता अलर्ट

सतना यश भारत।* जिले के तिवनी गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के मुख्य दरवाजे के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस और बीडीटीएस (बम डिस्पोजल एंड टेक्निकल सर्विस) की टीम मौके पर पहुंची और बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।

 

घटना रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के देवी टोला की बताई जा रही है। यहां रहने वाले वेल्डिंग मैकेनिक गोलू कोरी के घर के बाहर सुबह करीब 9 बजे बीयर की कांच की बोतल में तैयार संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।

 

बीडीटीएस टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदिग्ध बम को कांच की बोतल में विशेष मैकेनिज्म के साथ तैयार किया गया था। इसमें जिलेटिन, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया था। टीम लीडर प्रमोद तिवारी के मुताबिक यदि बम सक्रिय हो जाता, तो आसपास के बड़े हिस्से में गंभीर नुकसान हो सकता था।

 

जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस्तेमाल की गई सामग्री सामान्यतः खदानों में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान उपयोग की जाती है। हालांकि विस्फोटक वहां तक कैसे पहुंचा और इसे किस उद्देश्य से रखा गया, यह अभी जांच का विषय है।

 

दहशत में ग्रामीण, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से बम के अवशेष और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। बम निष्क्रिय करने की कार्रवाई में बीडीटीएस के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

 

रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button