देश

बिहार में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, BJP-JDU कोटे के नाम लगभग तय

कई पुराने चेहरे बाहर

बिहार | बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में करीब 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल की कुल संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच जाएगी। राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के संभावित मंत्री बनने की चर्चा सबसे ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी और जेडीयू ने अपने-अपने कोटे के मंत्रियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुल 26 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें बीजेपी से 12, जेडीयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 तथा हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि छह सीटें फिलहाल खाली रखी जा सकती हैं।सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल रही है। इसे बीजेपी के भीतर बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री

सूत्रों के अनुसार बीजेपी की ओर से विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखींद्र पासवान, संजय सिंह टाइगर, मिथिलेश तिवारी, केदार गुप्ता, इंजीनियर शैलेंद्र, श्वेता गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद और नंदकिशोर राम के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई नेताओं को शपथ ग्रहण के लिए फोन कॉल भी पहुंच चुके हैं।

जेडीयू कोटे से इन नामों की चर्चा

जेडीयू की ओर से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत तथा निशांत कुमार के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

सहयोगी दलों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व

सहयोगी दलों में LJP (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं HAM से संतोष सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रसाद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजधानी पटना में देर रात तक राजनीतिक बैठकों का दौर जारी रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं के साथ संभावित मंत्रियों के नामों पर मंथन किया। वहीं जेडीयू की ओर से संजय झा और राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने भी अपने कोटे को लेकर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button