Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

बंगाल-असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम -पीएम मोदी

नई दिल्ली, यशभारत

बंगाल-असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम -पीएम मोदी

नई दिल्ली, यशभारत। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इस सफलता का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्डतोड़ जीत वर्षों से जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में भी पार्टी के विकास एजेंडे को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है, जो इस जीत की असली ताकत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी की सफलता केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ संगठन को मजबूत किया, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान की दिशा में काम किया।
वहीं असम में मिली जीत को लेकर भी प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर की और बीजेपी-एनडीए के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रयासों का ही परिणाम है कि पार्टी को इतना बड़ा जनादेश मिला। पिछले एक दशक में असम में हुए विकास कार्यों को उन्होंने इस जीत का मुख्य आधार बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी-एनडीए पर भरोसा जताया है, जो विकास और जनकल्याण की राजनीति में उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने राज्य के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button