मध्य प्रदेशराज्य
ट्रक-बाइक की टक्कर : दो युवकों की मौके पर मौत, NH-30 टोल प्लाजा के पास एक युवक घायल

मंडला, यशभारत ।जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सिलपुरी निवासी वृजेश परते (25 वर्ष) और हेमराज परते (21 वर्ष) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अजीत परते को प्राथमिक उपचार के बाद मंडला जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश जारी है।







