कटनीमध्य प्रदेश

साइबर अपराध से बचने जागरूकता एवं सतर्कता जरूरी, केल्ड्रीज रिफेक्टरीज में साइबर सुरक्षा अभियान

कटनी, यशभारत। डिजिटल युग में इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर अपराधों की घटनाओं में निरंतर वृद्धि को देखते हुए आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा केल्ड्रीज इंडिया रिफेक्टरीज में साइबर सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नवीन एवं चालाक तरीकों की जानकारी दी गई तथा उनसे बचाव के उपाय समझाए गए। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं एएसपी डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर द्वारा यह समझाइश दी गई कि अनजान मोबाइल कॉल कर स्वयं को पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी बताकर भय या दबाव में धनराशि खातों में ट्रांसफर करवाने जैसी किसी बहकावे न आएं। बीमा पॉलिसी अपडेट, रिफंड अथवा मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहें। डिजिटल अरेस्ट जैसे झूठे आरोप लगाकर मानसिक दबाव में पैसे ऐंठने वालों से सावधान रहें। इन सभी मामलों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए उपस्थित जनसमूह को सतर्क एवं सचेत किया गया।
फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं मैसेज से बनाएं दूरी
निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता एवं सतर्कता है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं मैसेज से तुरंत दूरी बनाएं। यदि साइबर ठगी की आशंका या घटना हो तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएँ एवं ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए। कार्यक्रम में आरक्षक चंदन प्रजापति साइबर सेल एवं आरक्षक विपिन गुप्ता की सहभागिता रही, जिन्होंने तकनीकी पहलुओं एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। केल्ड्रीज इंडिया रिफेक्टरीज की ओर से प्लांट हेड प्रियव्रत विश्वास, एचआर हेड अखिलेश द्विवेदी एवं कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button