जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खेती के लिये अनुकूल और स्वास्थ्य के लिये प्रतिकूल बना मौसम कड़ाके की ठण्ड का दौर जारी, जनजीवन प्रभावित

जबलपुर,यशभारत। ठण्ड के तेवर यथावत बरकरार हैं। कड़ाके की सर्दी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पारा पिछले चार दिनों से 6 से 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं तो वहीं रात सड़कों पर गुजारने वाले लोग अलाव के सहारे ठण्ड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ठण्ड का दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। क?ाके की ठण्ड से भले ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन किसान मौसम के इस मिजाज को खेतीबाड़ी के लिये अच्छा मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो फसलों की पैदावार अच्छी होगी और इल्ली और कीटों के प्रकोप से निजात मिलेगी। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। लगातार ठण्ड की ठिठुरन बने रहने से सर्दी खांसी निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव से बारिश होने के बाद आसमान से बादलों के छंटने पर ठण्ड अपना प्रभाव जमाने लगी। उत्तर भारत से आ रही वर्फीली हवाओं ने लोगों को कपकपाने के लिए मजबूर कर दिया है। दिन और रात का तापमान औसत से नीचे चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 07.05 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात:काल 92 प्रतिशत और सायंकाल 54 प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्योदय सुबह 6.54 बजे और सूर्यास्त शाम 5.44 बजे हुआ। दक्षिणी पूर्वी हवायें 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 14.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App