भोपालमध्यप्रदेश
बदमाश ने राहगीर को रोककर किया चाकू से हमला, पर्स छीना

बदमाश ने राहगीर को रोककर किया चाकू से हमला, पर्स छीना
भोपाल,यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। वंदे भारत कोच फैक्ट्री के पास अज्ञात बदमाशों ने अपने काम से जा रहे 35 वर्षीय आलोक यादव को रोककर अड़ी डालने की कोशिश की।
जब पीड़ित आलोक ने इसका विरोध किया, तो आक्रोशित बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के दौरान बदमाश उनका पर्स भी छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।






