भोपाल

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल से सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल से सियासी हलचल

– 6 में से 5 सर्वे में भाजपा आगे
भोपाल, यश भारत । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। अब तक सामने आए छह एग्जिट पोल में से पांच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिखाई गई है, जबकि एक सर्वे में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।
मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।
चाणक्य स्ट्रैटीज के सर्वे में भी भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। इसके मुताबिक टीएमसी को 130 से 140 सीटें और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में तस्वीर अलग दिखाई दी है। इस सर्वे के अनुसार टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
पी-मार्क के एग्जिट पोल में टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
इसी तरह पोल डायरी के सर्वे में टीएमसी को 99 से 127 सीटें और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
एग्जिट पोल के इन आंकड़ों ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सत्ता बरकरार रख पाती है या भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बनाने में सफल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button