भोपालमध्य प्रदेश

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर भाई को भेजा; एक बाल अपचारी हिरासत में

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर भाई को भेजा; एक बाल अपचारी हिरासत में

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दो बदमाशों ने एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। संवेदनहीनता की हद पार करते हुए आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और घटना के पाँच दिन बाद उसे पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इस आपत्तिजनक वीडियो को अन्य लोगों के साथ भी साझा किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने कुछ समय पहले ही स्कूल जाना छोड़ दिया था। मोहल्ले के ही दो लड़के पिछले कई दिनों से उस पर दोस्ती करने और साथ घूमने चलने का लगातार दबाव बना रहे थे। 1 जुलाई को जब नाबालिग अपने घर के पास अकेली थी, तब दोनों आरोपी उसे बातचीत के बहाने फुसलाकर पास की एक बस्ती के स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गए। वहाँ दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़िता घर लौटने के बाद भी अपने परिजनों को इस अत्याचार के बारे में कुछ बता नहीं सकी।

भाई के मोबाइल पर वीडियो आने से खुला राज
बुधवार को जब पीड़िता के भाई के मोबाइल पर आरोपियों द्वारा बनाया गया वीडियो पहुँचा, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। वीडियो देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत बुधवार रात पीड़िता को लेकर कटारा हिल्स थाने पहुँचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने दर्ज मामले में
सामूहिक दुष्कर्म के लिए धारा और आपराधिक धमकी के लिए धारा और पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिआ है।

वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बाल अपचारी (नाबालिग आरोपी) को हिरासत में ले लिया है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने पहले भी पीड़िता के साथ ऐसी कोई हरकत की थी। पुलिस की टीमें फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button