भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में एथेनॉल से भरे टैंकर के केबिन में लगी आग, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

भोपाल में एथेनॉल से भरे टैंकर के केबिन में लगी आग, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

भोपाल। राजधानी के आयशर कॉलेज के पास आज  गुरुवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एथेनॉल से भरे एक टैंकर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे टैंकर में भरा अत्यधिक ज्वलनशील एथेनॉल सुरक्षित रहा और एक बड़ा विस्फोट होने से बच गया।

एक वाहन की मदद से पाया काबू घटना सुबह करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। टैंकर के केबिन से अचानक आग की लपटें उठती देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक दमकल वाहन की मदद से तेजी से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

चालक लापता, जांच में जुटी पुलिस राहत की बात यह है कि आग केवल टैंकर के केबिन तक ही सीमित रही और पिछले हिस्से में भरा एथेनॉल सुरक्षित बच गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि टैंकर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना के समय टैंकर चालक मौके पर मौजूद नहीं मिला, जिसकी तलाश की जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button