ऐशबाग दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

ऐशबाग दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, देखे वीडियों
भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं। इन फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिनकी तस्वीरें पुलिस ने आम जनता के लिए जारी की हैं।
पुलिस ने जनता से विशेष अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन संदिग्धों को जानता अथवा पहचानता हो या इनके बारे में किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी रखता हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।
सटीक सूचना पर नगद इनाम और गोपनीयता का भरोसा
पुलिस प्रशासन की ओर से घोषणा की गई है कि इन संदिग्धों के बारे में सही और महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹50 हजार का नगद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पहचान एवं अन्य सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।







