भोपाल

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने सर्वोच्च न्यायालय का किया भ्रमण

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने सर्वोच्च न्यायालय का किया भ्रमण
भोपाल, यश भारत । एलएनसीटी विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली स्थित भारत के सर्वोच्च न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण कर देश की न्यायिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और न्यायिक प्रक्रिया की विभिन्न व्यवस्थाओं से परिचित हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय न्यायिक प्रणाली और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से व्यवहारिक रूप से अवगत कराना था। सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विद्यार्थियों ने अलग-अलग न्यायालय कक्षों में चल रही सुनवाई को देखा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों के साथ-साथ न्यायाधीशों की कार्यशैली को भी समझा। इस दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार न्यायालय में मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया संचालित होती है और न्यायिक निर्णय किन आधारों पर लिए जाते हैं।
विद्यार्थियों ने न्यायालय की अभिलेख शाखा और वाद सूची प्रणाली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही जनहित याचिका की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को संविधान संबंधी विधि, दंड प्रक्रिया संहिता तथा दीवानी प्रक्रिया संहिता जैसे विषयों को व्यवहारिक दृष्टि से समझने का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने इसे अपने शैक्षणिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
सर्वोच्च न्यायालय के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने दरबार हॉल, अशोक हॉल और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय को देखा तथा भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भव्य स्थापत्य कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रपति के संवैधानिक कर्तव्यों, शक्तियों और संसदीय लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। राष्ट्रपति भवन की ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता ने विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button