भोपालमध्य प्रदेश

चेक पोस्ट बहाली के आदेश के खिलाफ सरकार जाएगी अपील में , मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

The government will appeal against the order to restore the check post.

चेक पोस्ट बहाली के आदेश के खिलाफ सरकार जाएगी अपील में , मंत्री राव उदय प्रताप सिंह 

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश विधानसभा एक दिवसीय सत्र के दौरान परिवहन चेक पोस्ट की बहाली को लेकर दिए गए हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार इस फैसले के खिलाफ उच्च स्तर पर अपील दायर करेगी। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार मामले का विधिक परीक्षण करा रही है और शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाएंगे। चेक पोस्ट व्यवस्था को लेकर सरकार का अपना दृष्टिकोण है जिसे न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने परिवहन चेक पोस्ट को शुरू करने का आदेश दिया है जिसके बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। सरकार का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में इस व्यवस्था के पुनः लागू होने से कई व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अब इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय उच्च न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button