जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर: टाउन हॉल और आनंद नगर टंकी से दो दिन बंद रहेगी जलापूर्ति

टैंकरों से होगी वैकल्पिक व्यवस्था

जबलपुर,यशभारत। शहर के विक्टोरिया क्षेत्र स्थित टाउन हॉल उच्चस्तरीय टंकी और आनंद नगर पानी की टंकी से होने वाली जलापूर्ति आगामी दो दिनों तक बाधित रहेगी। तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए नगर निगम ने अस्थायी रूप से सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया है। नगर निगम के अनुसार, नर्मदा जल प्रदाय योजना के अंतर्गत टाउन हॉल उच्चस्तरीय टंकी में लीकेज सुधार एवं टी बदलने का कार्य किया जाना है। साथ ही आनंद नगर उच्चस्तरीय टैंक में डकफुट बेंड बदलने का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य भी प्रस्तावित है। इन कार्यों के चलते 18 फरवरी की शाम से 21 फरवरी की सुबह तक संबंधित दोनों टंकियों से जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इस अवधि में लगभग पांच समय की पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

टैंकरों से की जाएगी आपूर्ति

निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करने की घोषणा की है, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। शहरवासियों को होने वाली परेशानी पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button