देशभोपालमध्य प्रदेश

नारी शक्ति के समागम से थमेगी भोपाल की रफ्तार

नारी शक्ति के समागम से थमेगी भोपाल की रफ्तार

एमव्हीएम मैदान में जुटेंगी 20 हजार महिलाएं; इन रास्तों पर रहेगा पहरा

​भोपाल, यशभारत। राजधानी का एमव्हीएम मैदान सोमवार को नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का गवाह बनेगा। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से जुटने वाली करीब 20 हजार महिलाओं के इस बड़े समागम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात की विशेष घेराबंदी की है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शहर के मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। अगर आप इस दौरान घर से बाहर निकल रहे हैं, तो जाम में फंसने से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें।

​रोशनपुरा और गांधी पार्क मार्ग पर रहेगा भारी दबाव
सम्मेलन के चलते कंट्रोल रूम तिराहा, गांधी पार्क और रोशनपुरा चौराहे की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। आयोजन में करीब 350 बसें और 2500 चार पहिया वाहनों का काफिला शहर में प्रवेश करेगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो नागरिक इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं, वे इन मुख्य मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें ताकि उनका समय बच सके।

​इन वैकल्पिक रास्तों से आसान होगा आपका सफर:

​लिंक रोड-2 और स्मार्ट रोड: वीआईपी रोड से नए शहर की ओर आने वाले वाहन स्मार्ट रोड, भारत माता चौराहा और माता मंदिर होते हुए लिंक रोड नंबर-2 का उपयोग कर सकेंगे।
​पुराना शहर मार्ग: पुराने शहर की ओर जाने के लिए लिली टॉकीज, जिंसी और कोर्ट चौराहा मार्ग का उपयोग करना श्रेयस्कर होगा।
​बाणगंगा और खटलापुरा रोड: जवाहर चौक से आने वाले वाहन रंगमहल, बाणगंगा और खटलापुरा मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button