कटनी

करंट लगने से हुई थी तेंदुआ की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गिरुहा नाला के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था शव

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम परसेल स्थित गिरुहा नाला के पास संदिग्ध अवस्था में मिले मादा तेंदुए के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में हुए पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है। रेंजर मनीष रोर ने बताया कि करीब 4 वर्षीय मादा तेंदुआ संभवत: शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ा थाए तभी वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आ गया। रविवार को शव मिलने के बाद वन विकास निगम कुंडम परियोजना के कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी थी, जिसके बाद डॉग स्कवाड टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार डुमना एयरपोर्ट स्थित नेचर पार्क में किया। रेंजर अजय मिश्रा ने बताया कि विद्युत विभाग को पत्राचार कर तारों के आसपास पेड़ों की कटाई छंटाई कराने की पहल की जाएगी। वहीं जेई दिलदार डाबर ने कहा कि वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही आवश्यक कार्यवाही संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button