
यश भारत ब्रेकिंग ,शुभ मोटर्स पर जीएसटी का छापा
जबलपुर,यश भारत । शहर के महानद्दा स्थित शुभ मोटर्स में आज गुरुवार की शाम सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यवसायियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
सूत्रों के अनुसार, विभाग को लंबे समय से यहां लाखों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका थी, जिसके चलते यह बड़ी कार्रवाई की गई है। खबर लिखे जाने तक जीएसटी अधिकारियों की जांच जारी है और दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
विभाग द्वारा जांच पूरी होने के बाद मामले का पूर्ण विवरण साझा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बने रहें, खबर को जल्द ही अपडेट किया जाएगा।







