कटनी

घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर, माधवनगर एवं एनकेजे में वारदात से सनसनी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

कटनी, यशभारत। पिछले चौबीस घंटे में शहर और ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में चोरी की तीन वारदातें घटित हुई है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेन बाजार स्थित नारायण मसाला चक्की में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए 14 हजार रूपये नगद चोरी कर लिए। माधवदास उर्फ सोनू चावला पिता नारायण चावला निवासी हास्पिटल लाईन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरसवाही में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि ग्राम सरसवाही निवासी अजय तिवारी पिता त्रिवेणी प्रसाद तिवारी के घर के चैनल गेट का ताला खोलकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात, नगद करीब 25 हजार रूपए, सोने चांदी की रसीद, रजिस्ट्री एंव पर्सनल दस्तावेज पार कर दिए। पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट पर धारा 331(4) 305, बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विजयराघवगढ़ में भी चोरी
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जिवारी में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर हजारों रूपए की कीमती सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम जिवारा निवासी बाबू कुमार चौधरी पिता प्यारेलाल चौधरी निवासी के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने प्रवेश करते हुए सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। जिसकी कीमत 92 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर धारा 305, 331(4) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button