इमाम हुसैन की शहादत का मातमी पर्व मोहर्रम आज से शुरू, 6 जुलाई को निकलेगा जुलूस, तैयारियां तेज
कटनी, यश भारत। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का मातमी पर्व मोहर्रम आज 27 जून से शुरू हो गया है। जनाब डॉ मौलाना मुशाहिद रजा मुफती आजम मप्र के ऐलान के मुताबिक अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट कटनी ने जानकारी दी कि 27 जून को मोहर्रम की पहली तारीख मनाई जाएगी। 6 जुलाई को मोहर्रम की 10 तारीख होगी।
अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट ने प्राशासन से की मांग
अंजुमन ट्रस्ट ने मोहर्रम शरीफ पर्व पर प्रशासन से अपील की है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके व समस्त मस्जिदों के आस-पास एंव धाऊ चक्की व गाटर घाट स्थित कर्बला शरीफ व नगर निगम के पास सैय्यद बाबा दरगाह शरीफ एवं इस्लामी जलसागाह मीट मार्केट व समस्त इमाम बाड़े के आस-पास सम्पूर्ण साफ-सफाई, कीटनाशक दवा छिड़काव, नाली की सफाई, चूना लाईनिंग, व उक्त इलाके में रोड पर हुये गड्डे का पक्का भराव समतलीकरण किया जाना आवश्यक है, जहां-जहां लाईट एवं डिस्क के तार वगैरह नीचे है। उसे ऊंचा कराया जाना जरूरी है। प्रोग्राम के चलते लोग घरों में फातहा, नियाज़, इबादत, करते है इसलिये विद्युत एवं पानी की सप्लाई व्यवस्था आवश्यक रूप से कराई जावे पूर्व से प्रशासनिक व्यवस्था की जाती रही है उसे विधिवत समय से पूर्व कराये जाने की मांग की है। कब्रिस्तान जाने वाली रोड की मरम्मत कराई जाना आवश्यक है यही रास्ता करबला शरीफ जाने का है जिसमें भारी आम जन नागरिक का आवागमन होता है व अलम जुलुस व ताजिया शरीफ जाती है रास्ता बेहद खराब होने से काफी परेशानी होती है और इसी रास्ते से शव ले जाना पड़ता है रोड की मरम्मत अतिशीघ्र कराया जाए। सागर पुलिया के बाद बजाज प्वाइंट के बगल से जब कब्रिस्तान रोड पर मुड़ते है तो नाले के उपर का कंकीट स्लेप के दांसे टूट गये है जिसका बनाया जाना आवश्यक है इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मोहर्रम पर्व के पूर्व इस समस्या का समाधान कर दिया जाये।