इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

80 रुपए के विवाद में व्यापारी पर चाकू से हमला करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

गांधी चौक में पुलिस ने निकाला जुलूस, न्यायालय में किया पेश

80 रुपए के विवाद में व्यापारी पर चाकू से हमला करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

गांधी चौक में पुलिस ने निकाला जुलूस, न्यायालय में किया पेश

जबलपुर,यशभारत। रांझी थाना क्षेत्र के गांधी चौक में विगत दिनों महज 80 रुपए के लेन-देन को लेकर किराना व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राज चौधरी और शिवा समुद्रे का गांधी चौक क्षेत्र में जुलूस निकाला। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार गांधी चौक स्थित श्रीपाल किराना स्टोर के संचालक अभिषेक श्रीपाल से 80 रुपए के लेन-देन को लेकर नितिन साहू, राज चौधरी और शिवा समुद्रे का विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर तीनों ने अभिषेक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद रांझी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन साहू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राज चौधरी और शिवा समुद्रे घटना के बाद से फरार थे। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस बल दोनों आरोपियों को लेकर गांधी चौक पहुंचा और उनका जुलूस निकाला। जिस स्थान पर व्यापारी पर हमला किया गया था, उसी क्षेत्र से आरोपियों को पैदल ले जाकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button