यश भारत ब्रेकिंग…रिछाई पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग. देखें वीडियो।
जबलपुर यश भारत।

यश भारत ब्रेकिंग…रिछाई पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग. देखें वीडियो।
जबलपुर यश भारत। जबलपुर के थाना अधारताल स्थित रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में परले-जी फैक्ट्री में आग का धूआ देखते ही लोगों में दहशत का माहौल फैल गया देखते ही देखते धुएं की लपटे आसमान तक पहुंचने लगी सूचना मिलते ही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैली। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। नुकसान का आंकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।
विस्तृत जानकारी शेष है







