3 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, हत्या के प्रयास एवं आम्र्स एक्ट के मामले में था फरार, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार चले आ रहे स्थाई वारंटियों की तलाश कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2017 के हत्या के प्रयास एवं आम्र्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि माननीय न्यायालय जिला कटनी द्वारा आरोपी राजकुमार यादव निवासी बैलट घाट के फरार होने पर वर्ष 2023 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। फरार स्थाई वारंटियों की पता तलाश के लिए विशेष टीम का गठन कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में वारंटी राजकुमार यादव को काफी दिनों बाद अपने घर के आसपास देखा गया है। पुलिस ने बिना समय गवाए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बैलटघाट पहुंचकर पूछताछ की और बैलटघाट के पास वारंटी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा वारंटी को जेल भेज दिया गया है।
फरार गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार
इसी तरह उमरियापान पुलिस ने 2 वर्ष से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उमरियापान थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि माननीय न्यायालय जेएमएफसी ढीमरखेड़ा के न्यायालय से वर्ष 2017 के एक मारपीट के प्रकरण में आरोपी लगातार 2 वर्षों से पेशी पर अनुपस्थित चल रहा था। माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर न्यायालय द्वारा आरोपी राजेन्द्र सिंह निवासी तिघरा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस वारंटी की उमरियापान पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुए आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गयाए जहाँ से उसे जिला जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल, एसआई भरत सिंह मार्को, एएसआई कोदूलाल, अजय तिवारी, आशीष झारिया, अजय सिंह, योगेश पटेल, नीलेश पटेल, रोहित झारिया, मोहन मुबेल, जगन्नाथ सिंह की भूमिका रही।






