कटनी

केन्द्रीय रक्षा मंत्री से मिले विधायक, ओएफके बजरिया को साऊथ स्टेशन के समीप शिफ्ट करने की मांग

कटनी, यशभारत। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्लांट एवं मशीनरी के आधुनिकीकरण तथा आरओबी के निर्माण के बाद बजरिया के सामने का गेट बंद होने को लेकर विधायक संदीप जायसवाल ने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के साथ केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जबलपुर प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि ब्रिज बनने के बाद यहां से आवागमन समाप्त हो जाएगा, जिससे बजरिया को साउथ स्टेशन के समीप स्थानांतरित करने सहित संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के माध्यम से एक पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक कार्यवाही एवं स्वीकृति हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button