भोपालमध्य प्रदेश

शाहजहानाबाद पुलिस की पाठशाला: महिलाओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

शाहजहानाबाद पुलिस की पाठशाला: महिलाओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

भोपाल, यशभारत। शाहजहानाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने वाजपेई नगर मल्टी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच की दूरी को पाटने की एक अनूठी कोशिश की। इस दौरान उन्होंने न केवल कानून की बारीकियां समझाईं, बल्कि अपने जीवन की एक आपबीती सुनाकर लोगों को भावुक भी कर दिया।

सड़क हादसे का जिक्र कर किया जागरूक
यातायात नियमों की अनदेखी के परिणामों पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने अपने साथ हुई सड़क दुर्घटना का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि हेलमेट और नियमों का पालन कितना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों को सुरक्षित सफर के लिए शपथ भी दिलाई।

साइबर ठगी और बच्चों की सुरक्षा पर जोर
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को डिजिटल युग के खतरों यानी साइबर फ्रॉड से बचने के गुर सिखाए गए। थाना प्रभारी ने लापता बच्चों की घटनाओं का जिक्र करते हुए अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। साथ ही, युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एजाज़ कुरैशी इरशाद अली, सहित बड़ी संख्या में मल्टी वासी मौजूद थे। अंत में थाना प्रभारी ने आगामी त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button