जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगरीय निकाय मतदान , Yash Bharat Live: जबलपुर में 8 प्रतिशत मतदान, सुबह 9 बजे पुरूष से ज्यादा महिला मतदान करने निकली

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

b8925416 203a 49c6 b646 72c07bc4cb9f

जबलपुर, यशभारत। नगर सत्ता चुनने के लिए सुबह से मतदान शुरू है। हर कोई मतदान के इस महाअभियान में आहुति देने आतुर है। जबलपुर नगर निगम में मतदान की रप्तार बहुत धीमी थी। सुबह 9 बजे 8 प्रतिशत ही मतदान हुआ है जिसमें पुरूष से ज्यादा महिलाएं मतदान करने घर से निकली। 9 प्रतिशत महिलाएं मतदान के लिए निकली तो वहीं पुरूष 8 प्रतिशत मतदान करने पहंुचे।

इसी तरह बरेला, भेड़ाघाट, पनागर और सिहोरा नगर परिषद में सुबह 7 से 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोट डालने में सबसे ज्यादा रूचि सुबह से बरेला और भेड़ाघाट के लोगों ने दिखाई है। बरेला में सुबह 22 प्रतिशत से ज्यादा तो भेड़ाघाट में 28 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है जबकि सिहोरा और पनागर के लोग सुबह मतदान करने कम संख्या में पहंुचे। सिहोरा में 13 प्रतिशत तो पनागर में 17 प्रतिशत लोग ही सुबह मतदान करने आए।

562a4cee 7a69 47f4 bdc1 7ec493cf4a88

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button