‘खा गए शक्कर, पी गए तेल’ के नारों से गूंजा घंटाघर
40 रुपये किलो शक्कर बेच कांग्रेस ने महंगाई पर साधा निशाना

‘खा गए शक्कर, पी गए तेल’ के नारों से गूंजा घंटाघर
40 रुपये किलो शक्कर बेच कांग्रेस ने महंगाई पर साधा निशाना
E20, बिजली बिल और गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर तीखा हमला
कटनी,
यशभारत। बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में घंटाघर में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘खा गए शक्कर, पी गए तेल’, ‘शक्कर हो गई 55 पार, अब बचेगी भाजपा सरकार’ और ‘महंगाई डायन खाय जात है’ जैसे नारों से केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
कांग्रेस ने प्रदर्शन में महंगाई के मुद्दे को रचनात्मक अंदाज में उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर में स्टॉल लगाकर 40 रुपये किलो की दर से शक्कर बेचते हुए बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा। प्रदर्शन में शक्कर के साथ E20 ईंधन, बढ़ते बिजली बिल और घरेलू गैस सिलेंडर को भी प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, बिजली और रसोई गैस की कीमतों का असर सीधे परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की रसोई का हिसाब बिगाड़ दिया है और सरकार को जनता को इसका जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी मनु मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और परिवार के बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए। वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम बत्रा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान घंटाघर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भीड़ और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, करण सिंह, विजय पटेल, पूर्व विधायक बसंत सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, यूथ नेता गोल्डन पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, गोलू जयसवाल, संजय गुप्ता, प्रशांत जयसवाल, चोखे भाई, विजय मंगल चौधरी, शेखर भारद्वाज, रमेश अहिरवार, सुरेंद्र सिंह राणा, अजय खटीक, श्याम यादव, नारायण निषाद, मुन्ना कुशवाहा, मनोज गुप्ता, मंजू निषाद, सुनीता सोनी, सुमन रजक, रूपा पाठक, रवि मंगलानी, हरनाम सुंदरानी, मो. इजरायल, अवध यादव, कमल पांडे, विनीत जयसवाल, शशांक गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता नेतागण मौजूद रहे।







