जबलपुरमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ऑनलाइन सुना संबोधन

 

यश भारत। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग से नहीं पहुंच सके। वे जबलपुर पहुंचे और रक्षा मंत्री के साथ वाहन से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर की करीब 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं से संवाद करते हुए मेजर ध्यानचंद को याद किया और कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और देश का गौरव बढ़ाने का जरिया है।

उन्होंने वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारियों के लिए कम उम्र से प्रतिभाओं की पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र और बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर जोर दिया। स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और विंटर स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया। युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने तथा खेल को बेहतर करियर विकल्प के रूप में अपनाने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button