मध्य प्रदेशराज्य

आइसक्रीम देने से मना किया तो चौकीदार से भिड़े पुलिसकर्मी : एसपी ने कांस्टेबल को किया लाइन अटैच

सतना यश भारत । सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रतिहार होटल में देर रात आइसक्रीम देने से मना करने पर एक पुलिसकर्मी द्वारा होटल के चौकीदार से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

 

मामले में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने कोलगवां थाने में पदस्थ कांस्टेबल राहुल सिंह को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान को सौंपी गई है।

 

काउंटर बंद होने के बाद मांगी आइसक्रीम

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। होटल संचालक काउंटर बंद कर अपने घर जा चुके थे। उस समय मानिकपुर, जिला चित्रकूट निवासी करीब 40 वर्षीय चौकीदार रामदेव होटल में मौजूद थे और खाना खा रहे थे।

 

इसी दौरान कांस्टेबल राहुल सिंह होटल पहुंचे और आइसक्रीम मांगी। चौकीदार ने उन्हें बताया कि काउंटर बंद हो चुका है, इसलिए वह आइसक्रीम उपलब्ध नहीं करा सकते। आरोप है कि इस बात से कांस्टेबल नाराज हो गए और उन्होंने चौकीदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

 सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बताया गया है कि मारपीट की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

 

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल राहुल सिंह को लाइन अटैच कर दिया है। सीएसपी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button