भोपालमध्य प्रदेश

महिला आरक्षण पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च , एम पी कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा

महिला आरक्षण पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर वादाखिलाफी और राजनीतिक छल का आरोप लगाते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस बिना किसी परिसीमन की शर्त के लोकसभा में तत्काल 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इसी क्रम में 26 अप्रैल को शाम 5 बजे भोपाल में कांग्रेस द्वारा विशाल पैदल मार्च निकाला । यह मार्च प्लेटिनम प्लाजा से शुरू होकर टीनशेड, टॉप एंड टाउन, न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहा तक पहुंचा। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मार्च के जरिए भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। पटवारी ने आरोप लगाया कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के बजाय भाजपा सरकार ने इसे जनगणना और परिसीमन की शर्तों में उलझाकर टालने का प्रयास किया है। उन्होंने इसे महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिला जिससे आज लाखों महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में हैं। साथ ही सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित किया गया था लेकिन वर्तमान सरकार इसे लागू करने में विफल रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि देश की 543 लोकसभा सीटों पर तुरंत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए जिसमें पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी वर्ग की महिलाओं को भी समुचित भागीदारी मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button