देश

दिल्ली में खौफनाक कांड: पति ने पत्नी और तीन मासूमों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट

वारदात के बाद पति फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तरी बाहरी क्षेत्र चंदन पार्क में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है और उसी पर वारदात को अंजाम देने का संदेह है। पुलिस के अनुसार बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 3 वर्ष और 2 वर्ष थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। घटनास्थल से आरोपी पति फरार मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से सब्जी विक्रेता है। पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दिल्ली पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button