चोरों का अटैक : दो मकानों से हजारों के जेवरात और कोतवाली के पास से बाइक ले गए चोर

कटनी, यशभारत। कोतवाली अंतर्गत राम मनोहर लोहिया वार्ड रचनानगर में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रचनानगर गली नंबर 7 निवासी मोहित सिंह पिता चन्द्रभान सिंह के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण एवं 25 हजार रुपये नगद पार कर दिए। सोने चांदी के आभूषण की कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। इसी तरह टिपटाप स्टूडियो के सामने अहिंसा तिराहा के सामने खड़ी मोटर साइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पुलिस ने आकर्ष जैन पिता विनय कुमार जैन निवासी शहीद द्वार के पास रघुनाथ गंज नई बस्ती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। चोरी की एक अन्य वारदात माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमपीईबी कालोनी शान्ति नगर रूम नंबर एफ 23 में घटित हुई, जहां अज्ञात चोरों ने धनंंजय कुमार वर्मा पिता स्व हनुमानदीन वर्मा उम्र 36 साल निवासी एमपीईबी कालोनी शान्ति नगर के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 40 हजार रूपए पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किाया है।







