कटनीमध्य प्रदेश

धान की बोरियों में पानी डालकर बढ़ाया वजन, तहसीलदार रैपुरा ने की कार्यवाही, मौके से दो टैंकर एवं एक ट्रैक्टर जप्त

कटनी/रैपुरा, यशभारत। पन्ना जिले की रैपुरा तहसील अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्रों में हाल ही में देखा गया है कि कई किसानों के खातों में आज तक भुगतान नहीं होने से उनके कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं और अब शादियों का भी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को समय पर भुगतान न मिलने से विभिन्न प्रकार की परेशानियां हो रही हैं। इसके बावजूद धान खरीदी केंद्र के प्रभारी द्वारा शासन को धान की बोरी में पानी डालकर उनका वजन बढ़ाकर न जाने कितने रूपयो का चूना लगाया जा रहा है। 14 फरवरी की देर शाम धान खरीदी केंद्र फतेपुर कृषि उपज मंडी रैपुरा में धान का वजन बढ़ाने के लिए टैंकरों की सहायता से बाकायदा पाइप लाइन बिछाकर धान की बोरी में पानी डाला जा रहा था। इसकी सूचना तुरंत रैपुरा तहसीलदार प्रमोद पुष्कर को दी गई, साथ ही दलबल के साथ रैपुरा थाना प्रभारी श्रीमती स्मिता सिंह बघेल मौके पर पहुंची इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने देखा जिसके बाद तहसीलदार के माध्यम से आरआई एवं पटवारी द्वारा पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की गई तत्पश्चात मौके पर रखे दो पानी के टैंकर एवं एक आइसर कंपनी का ट्रैक्टर जो कि बिना नंबर का था पाया कब्जे में लेकर रैपुरा थाना में रखाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button