देश
कटनी पहुंचने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी का जोरदार स्वागत, सक्रियता की सराहना

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया द्वारा सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित पन्ना मोड़ में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए रीना बौरासी ने प्रदेश में महिलाओं के हितों में सतत संघर्ष करने की बात कही । उन्होंने सौम्या राँधेलिया की निरंतर सक्रियता पर उन्हें एवं समस्त टीम को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से मीनाक्षी बालवी,रश्मि अग्रवाल,माया चौधरी,निरा सोनी,लता खरे,मुमताज बानो,अस्मिता ठाकुर,कल्पना सेन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा सहित कांग्रेस जन एवं महिलायें उपस्थित रही।







