जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अभाविप का हल्लाबोल: कुलगुरु और DSW के बीच हुई तीखी नोकझोंक, छात्रों ने घेरा प्रशासन

जबलपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जबलपुर महानगर द्वारा सोमवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। करीब 2 घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान छात्रों ने कुलगुरु और कुलसचिव से सीधे सवाल किए और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
प्रमुख मुद्दे: परीक्षा और परिणामों में देरी अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को घेरे में लेते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित 19 मांगों को उठाया गया:
-
परीक्षा परिणामों में अनावश्यक देरी और पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) में पारदर्शिता की कमी।
-
डिग्री, माइग्रेशन और मार्कशीट के वितरण में महीनों का विलंब।
-
छात्रवृत्ति और फीस से जुड़ी विसंगतियां।
-
परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव।







