भोपालमध्य प्रदेश
एमपी पुलिस कंप्यूटर कैडर भर्ती-2026: 27 सितंबर को होगी प्रायोगिक परीक्षा, MANIT भोपाल को बनाया गया केंद्र

एमपी पुलिस कंप्यूटर कैडर भर्ती-2026: 27 सितंबर को होगी प्रायोगिक परीक्षा, MANIT भोपाल को बनाया गया केंद्र
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल टेस्ट) की तिथि घोषित कर दी गई है। लिखित परीक्षा में सफल रहे पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आगामी 27 सितंबर 2026 को राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में आयोजित की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड एवं परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश-पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।







